अलीगढ़, फरवरी 9 -- बरला क्षेत्र के गांव फुसावली में रविवार दोपहर को हुई घटना से मचा हड़कंप बरला, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के ग्राम फुसावली में रविवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई संदीप पुत्र लोकचंद्र ने बताया हाथरस जिले के थाना सासनी अंतर्गत ग्राम खिटोली निवासी मोना की शादी करीब 7 माह पूर्व बरला के ग्राम फुसावली निवासी शिवम के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर अचानक मोना की मौत की खबर मिली। मायके पक्ष के आरोप सूचना मिलते ही मोना के परिजन खिटोली से फुसावली पहुंचे। मृतका के पिता और भाइयों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और ...