हाजीपुर, मार्च 8 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के मधुरापुर महादलित बस्ती की एक महिला की संदिग्ध मौत हुई। मौत की जानकारी पुलिस को मृतका के ससुराल वालों द्वारा पुलिस को दी गई। मृतका सम्बन्धित गांव के प्रशांत कुमार की पत्नी थी। जिसकी शादी महज छः महीने पूर्व हुई है। मायके वालों की मौजूदगी में महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक मृतका के परिजन द्वारा कोई लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासनिक जानकारी मिली कि मृतका किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित थी। और बीमारी में इलाज के क्रम में ही उसकी मृत्यु हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...