सीवान, मई 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भगवानपुर थाने के कौड़िया वैश्य टोली में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतका वसंत कुमार सिंह की पत्नी कुमारी दिव्या थी। उसकी पांच महीने पहले हीं शादी हुई थी। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इस मामले में मृतका की माता सारण जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भिड़िया गांव के अरुण सिंह की पत्नी कौशल्या देवी ने दहेज के लिए हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें उसने पति वसंत कुमार सिंह, सास अशर्फी कुंवर, भाई विकास सिंह व सुधीर सिंह को नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपित किया था। उसने उसके ससुराल वालों पर कार और व्यापार करने के लिए दस लाख रूपये दहेज की मांग को लेकर हत्या कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.