महाराजगंज, नवम्बर 7 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डोमरा खास में ससुराल में पिटाई से गंभीर रूप से घायल नव विवाहिता की शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत होने के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर चालान किया है। मृतका के पिता अर्जुन सहानी निवासी फरेंदा थाना क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पुत्री कविता की शादी 23 अप्रैल 2024 को डोमरा खास निवासी परमानंद साहनी से की थी। एक आठ माह की बच्ची भी है। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हमेशा दबाव बनाते थे। आरोप है कि 26 अक्टूबर की सुबह लगभग छह बजे पति परमानंद , ससुर सोधनाथ ने दहेज की बात को लेकर कविता को मारपीट कर गंभीर ...