खगडि़या, फरवरी 1 -- अलौली। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अलौली के वार्ड एक के सुभाष यादव की 20 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी की मौत मामले की जांच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि फंदा लगा कर गुरुवार को विवाहिता की मौत हो गई थी। मृतका का मायके भी नगर पंचायत अलौली वार्ड पांच के ही स्व. राजदीप यादव के यहां बताया जाता है। मृतका का भाई वरुण यादव प्रदेश में राज मिस्त्री का काम करता है। पास के ग्रामीणों ने बताया किसी बात को लेकर पति सुभाष यादव से जिद कर रही थी। जिसकी पू्त्तित करने मे पति सक्षम नहीं हो रहा था। उसी आक्रोश में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी दो साल पूरे भी नहीं हुए और ना ही कोई औलाद ही थ। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। इधर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि म...