जमुई, अप्रैल 5 -- सोनो । निज संवाददाता अपने कमरे में रस्सी के फंदे में झूलता नवविवाहित की लाश की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेज दिया है। घटना थाना क्षेत्र के पैरामटिहाना पंचायत के श्याम पैरा की बताई गई है जहां शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। शव कमरे के अंदर रस्सी से लटका हुआ था। मृतका गांव के ही सीताराम मंडल की बहू व कुंदन कुमार मंडल की पत्नी संगीता देवी (24) बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। फ़ारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके झाझा थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड से परिजन श्याम पैरा पहुंचे। मृतका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.