संभल, मार्च 27 -- बबराला नगर की लेखपाल कॉलोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक खंड व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में सनातन धर्म प्रेमी परिवारों से आग्रह किया गया कि वे नववर्ष विक्रमी संवत् 2082 (30 मार्च 2025) को हर्षोल्लास से मनाएं। खंड कार्यवाह सुनील शर्मा ने कहा कि नववर्ष के दिन पुरुष सफेद वस्त्र तथा महिलाएं लाल, पीले या भगवा वस्त्र पहनें। मस्तिष्क पर तिलक लगाएं, घर पर मिष्ठान्न बनाएं और छत पर भगवा ध्वज अवश्य फहराएं। उन्होंने कहा कि रात्रि को दीप जलाने, रंगोली बनाने, घरों के द्वार को सजाने और फूल-पत्तों के तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। संघ के जिला कार्यवाह राजकुमार वैदिक ने कहा कि नववर्ष को पूरे उत्साह से मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मिलकर या फोन के माध्यम से एक-दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.