पटना, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के पूर्व संध्या पर पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने बड़े पैमाने पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विभिन्न थानों की संयुक्त छापेमारी कर 2260 लीटर देसी-विदेशी शराब, 646.15 ग्राम गांजा, Rs.12,090 नकद, तीन वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए। इस अभियान में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बिक्रम थाना पुलिस ने भदसारा के पास एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 1665 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से कलक्टर राय को गिरफ्तार किया गया। पालीगंज थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के पास छापेमारी के दौरान 318 ग्राम गांजा, Rs.2300 नकद और एक मोबाइल फोन के साथ रामधार प्रसाद को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार प्रसाद की दुकान से 328.15 ग्राम गांजा, Rs.1900 नक...