मेरठ, जनवरी 2 -- हस्तिनापुर। नववर्ष पर पर्यटकों की भारी भीड़ तीर्थ नगरी में उमड़ पड़ी। लोगों ने धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारियां जुटाई तथा भगवंतों के दर्शन किए। मंदिर के कर्मचारियों को भीड़ को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नववर्ष के दिन पर्यटकों ने हस्तिनापुर के जैन मंदिरों की शृंखला व महाभारत कालीन पौराणिक मंदिरों की खूब सैर की और नववर्ष का आनंद लिया। अपने परिजनों के साथ खूब लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर, कैलाश पर्वत, श्वेतांबर मंदिरों का भी भ्रमण किया और खूब फोटोग्राफी की। इसके अलावा महाभारतकालीन पांडव टीला, राजा रघुनाथ महल, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर, अंगराज कर्ण मंदिर आदि तीर्थ स्थलों के भी दर्शन किए। नववर्ष पर जंबूद्वीप व अष्टापद तीर्थ को विशेष पूजा अर्चना के चलते बंद रखा गया। तीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.