गढ़वा, दिसम्बर 30 -- गढ़वा, हिटी। नववर्ष पर जिलांतर्गत दर्जनाधिक पर्यटन स्थल सैलानियों के इंतजार में हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए अधिसंख्य पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था होगी। उसके अलावा जलप्रपातों और जलाशयों में किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर पर्यटन स्थलों के लिए सुरक्षा के लिहाज से मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिला मुख्यालय के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अन्नराज जलाशय पर्यटकों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। वहां प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पर्यटकों की संभावित भीड़ और पूर्व में घटित डूबने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गढ़वा अनुमंडल प्रशासन ने अन्नराज डैम क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ...