देवघर, जनवरी 1 -- देवघर। नववर्ष के अवसर पर जिले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। एसपी सौरभ के निर्देश पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार जिलेभर में 1000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। इसमें महिला पुलिस बल भी शामिल हैं, जिन्हें सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों, मंदिर क्षेत्र, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया गया है। यातायात डीएसपी ने बताया कि नववर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी शिवगंगा, बाबा वैद्यनाथ मंदिर, त्रिकुट पर्वत समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.