कोडरमा, जनवरी 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सदगुरु सदाफल देव संस्थान के तत्वावधान में नववर्ष पर गुरुवार को साधक ओमप्रकाश द्विवेदी के निवास पर झंडोत्तोलन व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई, इसके बाद सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान सदगुरु देव के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक जीवन, सेवा, सदाचार और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नववर्ष आत्मचिंतन, साधना और सेवा के संकल्प के साथ प्रारंभ करना जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविन्द भदानी, राजेन्द्र मोदी, दीप नारायण, रामानुज पाण्डे, सुभाष जैन, शशीकांत, राजीव रंजन, प्रेम कुमार, चितरंजन, सुरेश सेठ, कामाख्यानारायण, अखिलेश, सुमित्रा देवी, संगीता आर्या, तारा वर्मा, रुबी...