कोडरमा, जनवरी 1 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में नववर्ष का उत्साह सुबह से ही देखने को मिला। प्रखंड के पेट्रो जलप्रपात पर सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई, जहाँ शांत वातावरण और विहंगम दृश्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जलप्रपात के किनारे परिवार और मित्र समूह अपने साथ लाए खाने-पीने के सामान और जंगल की लकड़ियों से बनाए गए पकवानों का आनंद उठाते नजर आए। सकरी नदी के किनारे स्थित मैसरवा शिव मंदिर के प्रांगण में भी लोग पिकनिक मनाते हुए नव वर्ष की खुशियाँ साझा करते दिखे। वहीं, प्रखंड के अन्य प्रमुख मंदिर जैसे घोड़सिमर शिव मंदिर, गणेश मंदिर बासोडीह, भगवती मंदिर मरचोई, लक्ष्मी मंदिर खूँट्टा और बाली महादेव मंदिर में भक्तों की पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.