मेरठ, जनवरी 2 -- सरधना। गुरुवार को नववर्ष मनाने के लिए ऐतिहासिक चर्च में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर चर्च श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। मेले जैसा माहौल चर्च में नववर्ष के पहले दिन रहा। विशेष प्रार्थना भी चर्च में हुई जिसमें फादर ने प्रभु यीशु का नववर्ष के आगमन पर धन्यवाद किया। नववर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को ऐतिहासिक चर्च में आयोजित हुई विशेष प्रार्थना के दौरान फादर जॉन मिल्टन ने प्रभु यीशु की महिमा के बारे में बताया। साथ ही बाइबल का पाठ सुनाकर नव वर्ष के आगमन पर प्रभु का धन्यवाद किया। कहा कि यह वर्ष लोगों के जीवन में खुशियां भरेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थापित माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन किए। उन्होंने परिवार की सलामती की कामना की। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक चर्च में लोगों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली, मेरठ, स्थानीय श्रद्धाल...