मिर्जापुर, जनवरी 1 -- विन्ध्याचल। नववर्ष पर माँ के दरबार में दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन के लिए मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर श्रद्धालुओं की करीब पांच-पांच सौ मीटर लंबी लाइन लग गयी। मां विंध्यवासिनी के जयकारे से विंध्यधाम की गलियां गूंजती रही। मां का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर पहुंच कर दर्शन पूजन किए। इसके बाद पहाड़ी पर बांटी-चोखा का लुत्फ उठाया। विंध्य पहाड़ी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...