गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- भोरे। एक संवाददाता नव वर्ष के स्वागत को लेकर भोरे प्रखंड क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में नए साल को लेकर उमंग और उल्लास चरम पर है। कभी एक लाख कतारबद्ध आम के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध रहा लखराव बाग आज एक प्रमुख पिकनिक और मनोरंजन स्थल के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क के उत्तर और दक्षिण दोनों ओर करीब पौने दो सौ एकड़ में फैली इस ऐतिहासिक जमीन पर हर वर्ष एक जनवरी को बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। इस वर्ष भी यहां भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। भोरे, कटेया और विजयीपुर प्रखंडों के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। खासकर युवाओं में यहां आने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.