दुमका, जनवरी 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। नए साल के प्रथम जनवरी को बासुकीनाथ मंदिर में संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधक की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ पूजा संपन्न कराए जाने को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। प्रशासन को नव वर्ष के मौके पर प्रथम जनवरी को एक लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का अनुमान है। जिसे देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दुमका कौशल कुमार ने 2 जनवरी तक तीन शिफ्ट में मंदिर व मेला परिसर में 20 प्वाइंट पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए हैं। इधर साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। साल के अंतिम दिन बाबा दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आने वाले साल की मंगल कामना के लिए अर्जी भी लगाया। आस-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.