जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के अवसर पर शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे से देर रात 2 बजे तक और 1 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। प्रशासन के अनुसार, नववर्ष पर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना रहती है। जुबली पार्क, मरीन ड्राइव, साकची, बिष्टूपुर, मानगो सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भारी वाहनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.