बुलंदशहर, जनवरी 2 -- नववर्ष के अवसर पर रामा एनक्लेव स्थित सुखदेव भैया वाली गली में बच्चों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि बच्चों ने इस वर्ष पार्टी और अन्य आयोजनों से परहेज करते हुए भक्ति और संस्कारों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। भजन संध्या में बच्चों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में बच्चों में विशेष रूप से गौरांग अग्रवाल, कुबेर अग्रवाल, विशू गुप्ता, चहल गोस्वामी, प्राप्ति गोस्वामी, कृतिका गोस्वामी और राजू गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...