रांची, मार्च 30 -- पिपरवार, संवाददाता। हिन्दू सनातन धर्म विक्रम संवत 2082 के नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बुंडू में हिन्दू सनातन स्वालंबियों द्वारा दामोदर नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी, महिला-पुरुष, बच्चे-बच्चियां, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवीगण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गंगा आरती के दौरान सभी श्रद्धालु अपने-अपने इष्ट देवता के नाम से एक-एक घी का दीपक जलाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना किए। इस आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी शिव शंकर साहब ने किया। आरती के दौरान जय माता दी और जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी में स्नान कर ध्यान-आराधना की और एक-दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.