मिर्जापुर, जनवरी 2 -- विंध्याचल। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मातारानी के आशीर्वाद से वर्ष के पहले दिन की शुरुआत की। भक्तों की भीड़ का आलाम यह था कि मुख्य सड़क से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। माता के जयकारे से विंध्य धाम की गलियां गुंजायमान रहीं। भोर से शुरू हुए दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कड़ाके की ठंड से बेपरवाह गंगा में स्नान के लिए दीवानघाट, अखाड़ाघाट, पक्काघाट समेत अन्य गंगा घाटों पर महिला-पुरुष भक्तों की भीड़ रही। वर्ष के पहले दिन माता के आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों, प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने बुधवार की रात होटलों, धर्मशालाओं में डेरा जमाए श्रद्धालु मध्य रात्रि के बाद ही स्नान के लिए गंगा की ओर बढ़ने लगे। मंगला आरती ...