रांची, दिसम्बर 31 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। नववर्ष को लेकर ठाकुरगांव पुलिस ने बुधवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इटहे मोड़, उरुगुट्टू और ठाकुरगांव बैंक मोड़ पर जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने बाइक सवारों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलने का कड़ा निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुनि दिलीप कुमार, विनय यादव, पुअनि सुरेश दास, अरुण यादव, बसंत मुंडा समेत पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...