औरैया, जनवरी 1 -- नववर्ष के पहले दिन लोगों ने देवालयों में जाकर पूजा अर्चना की तथा बुर्जुगों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा नगर के कई इलाकों में भंडारे भी हुए, जहां सब्जी पूड़ी के अलावा राहगीरों को चाय भी वितरित की गई। नहर बाजार तिराहे पर अरविंद पाण्डेय द्वारा आयोजित भंडारे में गड्ड की सब्जी, खीर तथा पूड़ी का वितरण दोपहर से देर शाम तक जारी रहा। भंडारे में हिमांशु पाण्डेय, गोपाल पांडे उत्तम पोरवाल, दीनानाथ मिश्रा, मोहित चौबे, अवधेश मिश्रा, धर्म पाण्डेय,शिव कुमार मिश्रा, अम्बर पाण्डेय,दीपू अवस्थी, बृजेश मिश्रा आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं राणानगर में प्रतीक पोरवाल बंटी के आवास पर भी भंडारे में सब्जी पूड़ी के साथ बूंदी का वितरण किया गया। इस मौके पर रामजी यादव, कंचन शुक्ला, कुनकुन पोरवाल एवं सुरेश सक्सेना ने प्रसाद वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.