लोहरदगा, दिसम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध लोहरदगा में पर्यटन स्थलों की भरमार है। यहां कलकल करती नदियां, नाला, पहाड़, घने जंगल, मनोहारी घाटियां, ऐतिहासिक मंदिर, नदी तट और आकर्षक जलप्रपात जिले को एक अलग पहचान देते हैं। बावजूद इसके अब भी इन पर्यटन स्थलों के समुचित विकास की आवश्यकता है। जिले में धरधरिया जलप्रपात, लावापानी जलप्रपात, केकरांग जलप्रपात, शंख नदी तट, ऐतिहासिक खखपरता और अखिलेश्वर शिव धाम, महादेव मंडा, नामुदाग का 27 नंबर पूल, भड़गांव का नदी किनारा, ऐतिहासिक कोराम्बे मंदिर, पझरी पहाड़, जिले से सटा कांति फॉल, सेन्हा प्रखंड के चंदवा-गढ़गांव पहाड़ी पर स्थित शिव गुफा, भंडरा का नंदिनी जलाशय और बगड़ू हिल स्थित पार्क समेत दर्जनों ऐसे पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट हैं, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर...