हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- हजारीबाग हिंदुस्तान टीम नववर्ष के आगमन को लेकर हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पूरी तरह सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कनहरी पहाड़, छड़वा डैम, बौधा डैम, कोनार नदी, सिवाने नदी, स्वर्ण जयंती पार्क, निर्मल महतो पार्क, जैव विविधता पार्क, निर्मल महतो पार्क, जबरा पार्क, कृषि फार्म और नगर पालिका पार्क आदि में रौनक बढ़ने लगी है। नववर्ष के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना है। हजारीबाग के दारू और टाटीझरिया प्रखंड के रमणीय स्थल वर्षों से पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं। सालभर पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है, लेकिन नववर्ष पर यहां सैलानियों की विशेष भीड़ उमड़ती है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में नया साल मनाने पह...