लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। नव वर्ष के पहले सोमवार को राजेन्द्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में भोर पहर बाबा की भव्य भस्म आरती हुई। ढोल, मंजीरा और शंख की मधुर ध्वनि के बीच बड़ी संख्या में भक्त बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए। बाबा का रुद्राभिषेक हुआ। इसके साथ ही दोपहर में तीन दिवसीय पंच कुंडीय महालक्ष्मी महामृत्युंजय यज्ञ सम्पन्न हुआ। मंदिर व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि शाम को बाबा का महारुद्राभिषेक होने के बाद श्रृंगार किया गया। बाबा को मेवा, भांग और फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया। वहीं महाआरती के बाद बाबा को 56 भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...