आगरा, जनवरी 1 -- जनपद में नए वर्ष के पहले दिन गुरूवार को भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव के सामने बैठे नजर आए। शहर के बाजारों में दोपहर के समय लोग खरीददारी के लिए निकले। गलनभरी सर्दी बढ़ते ही शाम के समय लोग घरों की ओर चले गए। कोहरे व सर्दी में वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बना हुआ है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों की आंखों में जलन होती रही। गुरुवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसामन में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोग खरीदारी के लिए बाजारों में निकले। नव वर्ष के स्वागत के लिए लोग मंदिरों व सार्वजनिक चहलकदमी करते दिखे। दिन के समय अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सिय रहने के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम ता...