शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नववर्ष की पूर्व रात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिलेभर में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। एल्कोहल डिटेक्टर से वाहन चालकों की जांच करते हुए महज 12 घंटे में कुल 442 वाहनों का चालान किया गया। नए साल का जश्न शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर शहर में 20 खुफिया टीमें तैनात की गई थीं। एसपी स्वयं देर रात तक सड़कों पर गश्त करते रहे। शहर क्षेत्र में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार सड़कों पर मौजूद रही। जाम लगाने या बिना कारण सड़क पर खड़े लोगों को हटाया गया और यातायात सुचारु कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों ...