गोड्डा, जनवरी 1 -- बसंतराय। प्रतिनिधि बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। 31 दिसंबर की रात से ही लोगों में नए साल के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। हर ओर हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी माहौल खुशनुमा हो गया। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बंशीपुर गांव स्थित सरारी पहाड़, साहपुर गांव स्थित जंगल, सीमावर्ती क्षेत्र के गेरूआ नदी के किनारे तथा जगह-जगह न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया। जहां लोग संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों का देर रात तक आनंद लेते रहे। परिवारों संग नन्हे मुन्ने बच्चों, युवाओं और मित्र समूहों ने साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया। नया साल आने की खुशी में लोगों ने मंदिरों में पुजा अर्चना किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.