धनबाद, सितम्बर 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नवल विहान साहित्य कला सांस्कृतिक मंच धनबाद इकाई की ओर से द्वितीय स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम दुबे सेवानिवृत्त आईएएस एवं वरिष्ठ साहित्यकार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. के विश्वास समेत अन्य अतिथियों ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों एवं राज्यों से 47 कवियों ने काव्य एवं गजल की प्रस्तुति दी। लघु कथा में कविता शर्मा कोलकाता, कल्पना केशर बोकारो, संगीता श्रीवास्तव धनबाद एवं कविता पाठ में गीता कुमारी गुस्ताख बोकारो, स्नेहप्रभा पांडेय धनबाद, भीम कुमार शिक्षक गिरिडीह को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम दुबे ने कहा कि कविता जीवन की एक समीक्षा है। कविता जीवन की वह मोड़ है, जो सामने न्याय पथ पर पड़ी पत्थर को भी हटा देती है। छह पुस्तकों का विमोचन किया गया। मंच के संस्थापक अध्य...