बगहा, जनवरी 20 -- योगापट्टी एक संवाददाता। नवलपुर के एक गांव से एक हफ्ता पूर्व मां के सामने ही अपहरण की गई लड़की सोमवार की शाम मुक्त हो गई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया की एक हफ्ता पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से शौच जाने के दौरान मां के सामने ही एक लड़की का अपहरण कर लेने की एफआईआर दर्ज लड़की के मां ने कराया था । तभी से पुलिस लड़की को मुक्त कराने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी । इधर सोमवार को लड़की के परिजनों ने लड़की को थाना लेकर आए और पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने उक्त लड़की को अपने अभिरक्षा में लेकर 164 के बयान के लिए बेतिया न्यायालय भेज दिया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.