वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 28 -- गर्मियों को देखते हुए नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने नवरात्र यानि 30 मार्च से समर शेड्यूल लागू करने का फैसला नेका फैसला किया है। इसके तहत प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित सभी विमानों का समय बदल जाएगा। हालांकि, इस बार समर शेड्यूल में प्रयागराज को एक भी नई उड़ान नहीं मिल रही है। उल्टा, लखनऊ के लिए चलने वाली सीधी उड़ान को बंद कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइन ने प्रयागराज से लखनऊ के लिए संचालित सीधी उड़ान को बंद कर दिया है। इस उड़ान को डीजीसीए के समर शेड्यूल में भी शामिल नहीं किया गया है। महाकुंभ 2025 के दौरान यह उड़ान हर रोज संचालित हो रही थी, लेकिन बाद में इसे सप्ताह में तीन दिन ही चलाया गया। अब इसे बंद कर दिया गया है। समर शेड्यूल में इंडिगो की दिल्ली और अकासा एयर की मुंबई उड़ान ही ऐसी रहेंगी, जो हर रोज संचालित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.