औरंगाबाद, अगस्त 30 -- औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत आने वाले हीरा सराय नाम की जगह पर नवरात्र से पहले लोगों को पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि सालों भर यहां लोगों की चहलकदमी रहती है लेकिन वर्तमान में गतिविधियां बढ़ गई हैं। यहां मां दुर्गा का एक मंदिर है और यहीं पर एक महुआ का पेड़ है। इस जगह को महुआ धाम के रूप में लोग जानते हैं। वर्तमान में नहर के किनारे दर्जनों झोपड़ियां लगी हुई हैं जिसमें लोग रह रहे हैं। विभिन्न तरह की समस्याओं के निवारण की कामना लिए हुए लोग यहां पहुंच रहे हैं। सुबह में काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां स्नान करने के बाद पूजा अर्चना शुरू करती हैं। काफी संख्या में महिला भक्त झूमती रहती हैं। यहां की गतिविधियां हैरान करने वाली हैं। यहां से गुजरने वाले लोग इस दृश्य को देखकर कई बार डर भी जाते हैं। स्थानीय लोगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.