लोहरदगा, सितम्बर 22 -- भंडरा, प्रतिनिधि। भंडरा प्रखंड में शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार, माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सोमवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। वहीं शक्ति की देवी मां अम्बे की आराधना का महापर्व नवरात्र भव्य कलश स्थापना के साथ प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र पाठ शुरु हुआ। नवरात्र के शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना में भक्त जुट गए हैं। प्रखंड के भंडरा, चट्टी, भौंरो व बेदाल, मसमानो गांव में आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सिद्धि दायिनी दुर्गा मंदिर निर्माण पूजा समिति के 101 सदस्य के साथ नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति के 101 महिलाओं ने भौंरो नदी से विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद पवित्र जल कलश में भरकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची। जहां आचार्य पंडितों ने कलश की विधिवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.