अमरोहा, मार्च 30 -- मंडी धनौरा। चैत्र नवरात्र व ईद उल फितर पर्व को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मंदिरों व मस्जिदों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं जबकि 31 मार्च को ईद उल फितर का पर्व है। इसे देखते हुए पालिकाध्यक्ष ने ईओ अवधेश वर्मा के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा किया। अधीनस्थों को निर्देशित किया कि मंदिरों व मस्जिदों के आसपास सफाई, पेयजलापूर्ति एवं पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। सड़क किनारे चूने का छिड़काव कराया जाए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक को पत्र प्रेषित कर नगर के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम की तैनाती करने की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.