नई दिल्ली, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं। इसके साथ ही 'सिद्धार्थी' नव संवत्सर 2082 भी। इस संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं। इस बार नवरात्र पर देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। यह अत्यंत शुभ है। इससे वर्ष भर देश के लिए शुभ फलदायक स्थितियां बनेगी। इस वर्ष नवरात्र आठ दिन के हैं। तृतीया तिथि का क्षय होने के कारण दूसरा-तीसरा नवरात्र एक ही दिन है। देवी भागवत के अनुसार मां दुर्गा का वाहन शेर है। लेकिन हर वर्ष नवरात्र में देवी अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। नवरात्र में देवी किस वाहन पर सवार होकर आएंगी, इसके दिन तय हैं। देवी भागवत में इस संबंध में एक श्लोक है- 'शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता॥' रविवार या सोमवार के दिन कलश की स्थापना होने पर देवी दुर्गा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.