मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी की आरती के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार को नवरात्र शुरु होने के साथ ही चारों आरती व शृंगार के समय लागू की जाएगी। नई समय सारिणी के अनुसार में भोर में मंगला आरती 3:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। वहीं सामान्य दिनों में मंगला आरती का समय सुबह 4:00 से पांच बजे था। वहीं दोपहर में राजश्री आरती 12:00 बजे से 1:00 बजे तक और शाम की संध्या आरती सात बजे तक 8:00 के बीच होगी। बड़ी आरती रात्रि 9:30 बजे से 10:30 तक की जाएगी। वहीं सामान्य दिनों में मां विंध्यवासिनी के शृंगार और आरती का समय दोपहर में राजश्री आरती 12:00 से 1:30, शाम की संध्या आरती शाम 7:15 से 8:15 और बड़ी आरती शाम 9:30 से 10:30 बजे तक होती थी। यही नहीं दोपहर एवं रात्रि में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.