सीवान, मार्च 21 -- ममसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र में शहर के गांधी मैदान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू हो गई है। यज्ञ स्थल पर मंच, पंडाल व वेदी आदि बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नवरात्र के दौरान नौ दिन एक तरफ जहां श्रीराम कथा की बयार बहेगी वहीं, मानस का नवाहृ पाठ भी होगा। उधर, आमजनों को इसकी सूचना देने के लिए आयोजन समिति द्वारा श्रीराम जन्म महोत्सव के प्रचार रथ को गुरुवार को रवाना किया गया। इस दौरान बताया गया कि शहर के गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का पाठ सुबह 9 बजे से अपराहृन दो बजे तक, शाम 4 बजे से 7 बजे तक भक्ति संगीत व रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक मानस प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.