नोएडा, अक्टूबर 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में नवरात्र पर आठ हजार से अधिक नए वाहन सड़कों पर उतरे हैं। परिवहन विभाग ने सोमवार को इसकी फाइनल संख्या जारी कर दी है। बीते साल नवरात्र के मुकाबले लगभग 80 फीसदी अधिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें बाइक-स्कूटी सबसे अधिक बिकी हैं। परिवहन विभाग के अनुसार नवरात्र की अवधि में बिके वाहनों का पंजीकरण लगातार जारी था। इसमें छह अक्तूबर तक 8710 वाहन पंजीकृत हुए हैं। पंजीकृत वाहनों में 5426 दोपहिया वाहन और 3282 कारें शामिल हैं। इनमें 256 इलेक्ट्रिक कार, 399 स्ट्रांग हाईब्रिड कार, 761 सीएनजी कार, 374 डीजल कार और 1494 पेट्रोल कारे पंजीकृत हुई हैं। बीते साल नवरात्र पर 5021 वाहन पंजीकृत हुए थे। इसमें 2740 दोपहिया और 2281 कारें शामिल थी। ऐसे में इस बार 3689 अधिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है। आरटीओ प्रशासन डॉ. सिया...