गढ़वा, सितम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को कलश स्थापना के साथ 24 हजार गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान शुरू हुआ। अनुष्ठान में काफी संख्या में महिला पुरुष भाग ले रहे हैं। इधर ओम समिति द्वारा मां दुर्गा के पूजा पंडाल में भी कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के शैल पुत्री के रूप में पूजा अर्चना शुरू हुई। कलश स्थापना के पूर्व गायत्री शक्तिपीठ स्थल से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा की शुरुआत गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक, गढ़वा प्रखंड समन्वयक अखिलेश कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, उदय कुमार, अशोक विश्वकर्मा, ओम समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि कुमार, सचिव संदीप विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद अजीत शर्मा, उत्तम विश्वकर्मा, सिकंदर चंद्रवंशी सहित अन्य ने कुमारी कन्याओं को कलश प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.