मुख्य संवाददाता, सितम्बर 21 -- डीआईजी कलानिधि नैथानी ने नवरात्र और दशहरा को लेकर मेरठ रेंज के सभी चार जिले मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में हाई अलर्ट किया है। चारों जिलों में 109 स्थानों को हॉटस्पॉट-संवेदनशील घोषित किया है। इन पर नजर रखने को 24 जोन, 81 सेक्टर में बांटकर 61 क्यूआरटी टीम लगाने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी ने शनिवार को नवरात्र और दशहरा पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ रेंज में पुलिस-व्यवस्था की जानकारी दी। कुल 4699 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। सात अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 92 निरीक्षक, 705 उप निरीक्षक, 1370 मुख्य आरक्षी, 1645 आरक्षी, 855 होमगार्ड-पीआरडी और दो कंपनी पीएसी को लगाया है। यह प्लान 22 सितंबर से व 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर मेरठ सर्किल के चार जिलों में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए जारी किया है।विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.