रामपुर, सितम्बर 28 -- शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पुजारियों ने श्रदालुओं के साथ मंदिरो में हवन किया। महिलाओं ने दोपहर और रात में अपने-अपने घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। मिस्टन गंज अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में दुर्गा देवी ज्वाला जी शक्ति दरबार के महंत पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने सुबह दुर्गा चालीसा, सप्तशती का पाठ कर हवन किया। इसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ आहुतियां दीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। यह भगवान स्कंद की माता हैं। इस कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.