रांची, सितम्बर 22 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में नवरात्र के अवसर पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर से स्वर्णरेखा नदी की उद्गम स्थली रानीचुआं पहुंची। वहां से जल लाकर नवरात्र पर कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, तपेश्वर केशरी, चूड़ामणि महतो, केदार महतो, प्रभात महतो सहित दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीरामचरित मानस पाठ का उद्घाटन वृंदावन से आए पं मुनिराज शास्त्री ने कराया। वहीं शाम साढ़े सात बजे से वृंदावन से पधारे प्रभु प्रिया द्वारा प्रवचन कार्यक्रम शुरू किया गया। नवरात्र पर नगड़ी के दुर्गा मंदिर में पारंपरिक तरीके से माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.