महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवरात्र के पहले दिन जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं माता शैलपुत्री का पूजन-अर्चन कर परिवार की मंगलकामना करने में जुटी रहीं। शहर से लेकर गांवों तक देवी भक्ति की लहर में श्रद्धालु सराबोर रहे। शहर के दुर्गा मंदिर में भोर से ही से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। मंदिर के मुख्य गेट के सामने का दृश्य मेले जैसा रहा। लेहड़ा देवी मंदिर में माता के दर्शनार्थ पूजन सामग्री लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इसके अलावा महराजगंज की दुर्गा माता मंदिर, नौतनवा की बनैलिया माता मंदिर, निचलौल की कुड़िया देवी मंदिर पर भी माता के दर्शनार्थ पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.