महाराजगंज, सितम्बर 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने माता की आराधना की। प्रसिद्ध आद्रवन लेहड़ा माता मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई थी। नवरात्र को लेकर तैयारियां सप्ताह भर से हो रही थीं। पहले से ही देवी मंदिर आकर्षक तरीके से सजाए गए थे। लेहड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पहले अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की। सोमवार की भोर से दूर-दराज के लोगों का लेहड़ा मंदिर पहुंचना शुरू हुआ। लोग दर्शन करने के लिए कतार में लग गए। यहां सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं महराजगंज स्थित दुर्गा मंद...