कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में चैत्र नवरात्र मेले के छठे दिन भी भक्तों का रेला लगा रहा। जिले के अलावा देश-प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मां की दरबार में गुरुवार को पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद जयकारा लगाते हुए दरबार में पहुंचे भक्तों ने मां शीतला को नारियल चुनरी चढ़ा कर आरती किया। इसके बाद अपने घर परिवार की सुख शांति की कामना की। इस दौरान बहुत से भक्त मनौती पूरी होने पर गंगा तट से लेटकर परिक्रमा करते हुए मां की दरबार पहुंचे। आदिशक्ति मां शीतला की दरबार में नवरात्र मेले के छठे दिन भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर 4 बजे से श्रद्धालु भक्त कड़ा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान करने के बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला दरबार पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां शीतला को नारियल, चुनरी, पुष्प चढ़ा कर अपने घर परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.