बक्सर, अप्रैल 5 -- पेज तीन के लिए ---- फोटो संख्या 25 कैप्शन- शनिवार को बाईपास रोड स्थित काली मंदिर में पूजा करती महिलाएं। बक्सर। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन माता रानी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। शक्ति के उपासकों ने देवी मंदिरों में पहुंच दर्शन-पूजन किया। आचार्य पंडित सुनील मिश्र मधुप ने बताया कि नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना का विधान है। मां महागौरी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं और गौरवर्ण की हैं। चार भुजाओं वाली देवी को श्वेतांबरधरा भी कहा जाता है। मां महागौरी की पूजा से साधक का सर्वदा मंगल होता है। उसके सकल मनोरथ पूरे होते हैं। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। शनिवार को लोगों ने विधिवत मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों से लेकर घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। हवन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.