कोडरमा, सितम्बर 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने जिलावासियों को महाअष्टमी व महानवमी की शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जगत की सभी व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनन्त रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्र में मां के इन नौ रूपों का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है। मां दुर्गा की आराधना मातृ शक्ति के प्रति सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। महाअष्टमी व महानवमी पर भक्तगण कन्या पूजन करते हैं। नवरात्र का पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। यह पर्व मातृ शक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। आज शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी...