संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र की पंचमी पर श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की पूजा की। घरों में स्थापित देवों का पूजन अर्चन किया। मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया। नवरात्रि की पंचमी तिथि मां के स्कंदमाता स्वरूप को समर्पित है। मां के इस स्वरूप में उनकी गोद में बाल रूप में भगवान स्कंद विराजमान हैं। इसलिए उन्हें स्कंद माता कहा जाता है। मां के इस स्वरूप की आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मां की उपासना से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। मां के भक्तों ने घर में पूजा करने के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। बाद मंदिरों में पहुंच कर दर्शन किए और घर परिवार के कल्याण के लिए कामना की। नवरात्र पर्व के पंचमी तिथि को मां के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। गांव से लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.