नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नवरात्रों और ईद को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से कई विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा की गई हैं। यह गाड़ियां पटना, इंदौर, सहरसा, माता वैष्णो देवी कटरा आदि के लिए चलाई जा रही हैं। दोनों दिशाओं में अधिकांश गाड़ियां 8 से 10 फेरे तक लगाएंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र और ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर और माता वैष्णो देवी के लिए सफर करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कुछ विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं। गाड़ी संख्या 04085/86 नई दिल्ली से कटरा श्रीमाता वैष्णो देवी के लिए 28 से 31 मार्च तक रोजाना चलेगी। वहीं, वापसी में यह गाड़ी 29 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगी। दूसरी विशेष रेलगाड़ी (04023/24) पुरानी दल्ली रेलवे स्टेशन से वाराणसी के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.